फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला जला मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
बागाचनोगी उपतहसील की जैंशला पंचायत के भैंचड़ी गांव में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
जवाहर पार्क से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली रैली, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन

जनसभा में उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर युवाओं के मुद्दों की अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में बुधवार को सुंदरनगर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जवाहर पार्क से शुरू हुई रैली महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला भी जलाया।
इससे पहले जवाहर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए उदय भानु चिब ने केंद्र सरकार पर युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इसके बाद कार्यकर्ता झंडे और तख्तियां लेकर रैली के रूप में महाराणा प्रताप चौक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। इस मौके पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह, किन्नौर जिलाध्यक्ष निगम भंडारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर सहित जिला और प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें