फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 73 ग्राम चिट्टे के साथ घर से पकड़ा युवक, लंबे समय से पुलिस के रडार पर था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनोटू पुलिस ने सुबह छह बजे दी दबिश, चंडीगढ़ से चिट्टा लाकर बेचने का शक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में नशे की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार सुबह 6:00 बजे घर से धनोटू पुलिस ने एक युवक को 73 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह करीब छह बजे डुंगराई निवासी मोहम्मद इशफाक (24) के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान इशफाक के कमरे में बेड के गद्दे के नीचे लिफाफे में रखा 73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस को मौके से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चंडीगढ़ से नकद भुगतान कर चिट्टा लेकर आया था। पुलिस को आशंका है कि वह इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी में था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद चिट्टे का सेवन नहीं करता, बल्कि इसकी बिक्री करता था। हालांकि पुलिस अभी इन तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के बैंक लेनदेन और तकनीकी जांच करेगी, ताकि नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। उधर, एसपी विनोद कुमार कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान पूरे नेटवर्क व बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें