फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर से 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर नगवाईं में दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने औट थाना क्षेत्र के नगवाईं गांव में एक घर में दबिश देकर युवक और युवती को 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ औट थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह एसटीएफ कुल्लू को सूचना मिली थी कि नगवाईं स्थित एक मकान में चिट्टा रखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद मकान मालिक विवेक कुमार उर्फ कन्नू और उसके साथ मौजूद युवती किरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ कन्नू निवासी नगवाईं, तहसील व थाना औट, जिला मंडी और किरन निवासी न्यूली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें