फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी के पेंशनरों ने लंबित लाभ जल्द जारी करने की उठाई मांग

विज्ञापन
मंडी के जेल रोड़ ​स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन  की आयोजित बैठक में
विज्ञापन
मंडी। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक बुधवार को जेल रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष केडी अवस्थी ने की। इसमें करीब 80 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में जून की पेंशन 10 तारीख से पहले जारी करने और लगभग 12 करोड़ रुपये के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन का आभार जताया गया।
पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय बाद निर्धारित समय से पहले पेंशन मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली है। संगठन ने मांग की है कि भविष्य में भी हर माह तय समय से पहले पेंशन भुगतान की व्यवस्था जारी रखी जाए। बैठक में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि 7 जून को संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार जल्द ही अगली बैठक बुलाई जाए, ताकि पेंशनरों की लंबित समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

संगठन ने लंबित पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान, 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ देने, वर्ष 2016 से 50 और 30 वेतन मैट्रिक्स के आधार पर पेंशन पुनरीक्षण और 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी के एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें