फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रीन कार्ड पर शाम आठ बजे तक ले सकेंगे किराये में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एचआरटीसी की बसों में अब ग्रीन कार्ड की सुविधा सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक ले सकेंगे। इसके बाद यात्री से पूरा किराया लिया जाएगा। जागरूकता के अभाव में एचआरटीसी के कई परिचालक शाम सात बजे के बाद ग्रीन कार्ड वालों से भी पूरा किराया वसूल कर रहे थे। बीते सोमवार को मंडी बस अड्डे से शाम 7:30 बजे जाने वाली बस में यह मामला सामने आया। यात्री ने ग्रीन कार्ड बना रखा था और किराये में छूूट की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

इस पर परिचालक ने कहा कि शाम सात बजे के बाद पूरा किराया लगता है। बहसबाजी ज्यादा होते देख यात्री ने परिचालक को 2018 में ग्रीन कार्ड को लेकर जारी अधिसूचना दिखाई। इसके अनुसार ग्रीन कार्ड की सुविधा को शाम सात बजे से बढ़ाकर आठ बजे किया गया था। मंगलवार को मामला क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी के ध्यान में लाया।
उन्होंने कहा कि 2018 की अधिसूचना के बाद ग्रीन कार्ड के समय को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में उन्होंने सभी परिचालकों को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ग्रीन कार्ड की सुविधा शाम आठ बजे तक जारी रखने के निर्देश जारी किए। साथ ही इसका नोटिस बस अड्डा के बाहर चस्पां कर दिया है। परिवहन निगम की बसों में ग्रीन कार्ड धारकों को किराये में 25 फीसदी तक छूट मिलती है। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि ग्रीन कार्ड की सेवाओं को लेकर सभी चालकों को निर्देश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें