गोहर (मंडी)। मुंबई में बलिदान हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह के तहत गृहरक्षा छठी वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र जासन में योग शिविर का आयोजन किया।
इसमें तीन स्थानीय स्कूलों के करीब 250 विद्यार्थियों सहित शिक्षकों, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों और अग्निशमन केंद्र गोहर के कर्मचारियों ने भाग लिया। योग गुरु प्रेम लता और भानुप्रिया ने योग के गुर बताए।
विद्यार्थियों को नशा मुक्ति सहित अच्छा स्वास्थ्य रखने की भी जानकारी दी। शिविर में वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र कमांडर प्रमोद जम्वाल तथा क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी दीवान चंद ने अग्निशमन, आपदा निवारण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। संवाद