फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षा अभियान : मन और तन की स्वस्थ रखने के लिए कदम उठाने शुरू

Tue, 29 Mar 2022 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

राजकीय आईटीआई मंडी में युवाओं के मानसिक विकास के लिए विशेष योग शिविर लगाया गया है। सोमवार को राजकीय आईटीआई मंडी में सुदर्शन क्रिया करवाई गई। इसमें एक साथ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
मंडी आईटीआई में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत योग करते छात्र और छात्राएं। - फोटो : Mandi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल ने विद्यार्थियों के मन और तन पर भी विपरीत असर डाला है। अब स्कूलों ने मन और तन के विकारों को दूर करने के लिए कदम उठाना शुरू किए हैं। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को योग करवाया जा रहा है। साथ ही मन को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राजकीय आईटीआई मंडी में युवाओं के मानसिक विकास के लिए विशेष योग शिविर लगाया गया है। सोमवार को राजकीय आईटीआई मंडी में सुदर्शन क्रिया करवाई गई। इसमें एक साथ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी टिप्स दिए।

योग से बढ़ेगी सकारात्मक सोच : डोगर

आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए योग अभ्यास करवाया जा रहा है। इसमें कई प्रकार की योग क्रियाएं विद्यार्थियों को करवाई जा रही हैं, ताकि उनका मन सकारात्मकता की ओर जाए और बेहतर पढ़ाई कर सकें। कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के कारण कई मानसिक विकारों से गुजरना पड़ा है। इन विकारों को दूर करने के लिए योग के साथ ही मानसिक शिक्षा बहुत जरूरी है।

योग से बुद्धि और मन होते हैं शुद्ध : सुकांत

योग अभ्यास करवा रहे प्रशिक्षकों सुकांत पाल चौहान और सहायक प्रशिक्षक राजकुमार ने कहा कि योग शिविर में शारीरिक, बौद्धिक और भावनात्मक रूप से विद्यार्थियों में नया उत्साह पैदा किया जा रहा है। योग से मन, बुद्धि और भावनाएं शुद्धिकरण की तरफ बढ़ती हैं। इससे विद्यार्थी को आत्मविश्वास, ध्यान लगाकर पढ़ाई करना और हमेशा खुश रहकर कार्य करना आदि आदतें स्वत: ही निर्मित हो जाती हैं। इससे भविष्य उज्ज्वल हो जाता है और सफलता की तरफ अग्रसर होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें