फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष पंडोह में बनेंगे पंचकर्मा हट और योग केंद्र : रामस्वरूप शर्मा

Wed, 06 Jul 2016 11:03 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
योग - फोटो : getty
विज्ञापन
मंडी। रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट पंडोह में पंचकर्म हट और योग केंद्र बनेगा। पंचकर्म हट और योग केंद्र का केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक 23 जुलाई को शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने पंडोह में रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में आयुष भवन के निर्माण में 12.18 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं तथा अतिरिक्त कार्य के लिए 6 करोड़ का अलग प्राकलन बनाया गया है।
विज्ञापन


अब इस परियोजना में 18 करोड़ खर्च होंगे। पंडोह में बन रहे आयुष अस्पताल में 50 बिस्तर का प्रावधान है जिसमें 25 पुरुष तथा 25 स्त्री के लिए होंगे। इस अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर में बवासीर के ऑपरेशन व अन्य प्रकार की सर्जरी भी की जाएगी। भवन के नजदीक मिनी आयुर्वेद फार्मेसी बनेगी तथा क्वालिटी कंट्रोल लैब भी स्थापित की जा रही है। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हाई एल्टीच्यूट में लुप्त हो रहे आयुर्वेदिक पौधों का संरक्षण करने के लिए सर्वे यूनिट भी गठित होगी तथा इन जड़ी बूटियों का संरक्षण भी किया जाएगा। प्रथम चरण में 11 पंचकर्म हट बनेंगे जिसमें योग एवं पंचकर्म थैरेपी के साथ पर्यटन को जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व पंचकर्म करवाने के लिए केरल में जाना पड़ता था तथा उसके बाद पालमपुर में पंचकर्म का प्रावधान हुआ और अब जल्दी ही मंडी के पंडोह में भी 11 यूनिट पंचकर्म के लगेंगे।

पंचकर्म हट व योग केंद्र के लिए बजट का प्रावधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को विकसित करने और आयुर्वेदिक हब बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया है। इस अवसर पर आयुष के डॉ. ओमराज शर्मा, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद राजवली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें