जोगिंद्रनगर (मंडी)। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शुक्रवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में दो घंटे तक एक्सरे सेवाएं ठप रहीं। टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ी। अस्पताल में लाखों रुपये की जनरेटर सुविधा के इस्तेमाल में न लाए जाने पर मरीजों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उपमंडलीय अस्पताल में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली गुल रही। गायनी ओपीडी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं आपातकालीन कक्ष में लगने से महिलाओं को उपचार हासिल करने के लिए परेशानी हुई। एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में बिजली गुल होने से दिक्कतें पेश आईं। रोगी वार्डों और समूचे परिसर को जनरेटर सुविधा से लेस करने के प्रयास अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी हैं। संवाद