फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीसी कार्यालय में कामकाज शुरू, जांच के बाद भेजे लोग

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय मंडी के परिसर से बाहर खड़ी प्रशासनिक अ​धिकारियों की गाड़ियां। संवाद - फोटो : पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शनिवार को सामान्य तरीके से कामकाज हुआ। सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड अपडेशन के लिए पहुंचे। माहौल सामान्य होने से लोगों को राहत भी मिली है। हालांकि शनिवार को भी परिसर का मुख्य गेट बंद रहा और साथ बने छोटे गेट से ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी। छोटे गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। अंदर तैनात पुलिस जवानों ने बैग की जांच पड़ताल के बाद ही कामकाज के लिए पहुंचे लोगों को अंदर जाने दिया। वाहनों के प्रवेश पर अभी भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन

इस कारण शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर वाहन न होने से खाली-खाली नजर आया। उपायुक्त कार्यालय जाने वाली सड़क पर बैरीकेड लगाए गए हैं। अधिकारियों के अलावा किसी के वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। दूसरी तरफ कोर्ट परिसर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यहां भी हर किसी को जांच पड़ताल के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है।
बता दें कि उपायुक्त मंडी को मंगलवार रात को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। इसके बाद से ही उपायुक्त कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एहतियातन सभी को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। अभी तक ईमेल भेजने के आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि एहतियातन के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रविवार को भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सोमवार की व्यवस्था रविवार को तय होगी। आरोपी को ट्रेस करने के लिए मेलिंग सर्वर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को देखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें