फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढोढवां में सुरक्षा दीवार का कार्य अधर में लटका, मकानों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण न हुआ तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर–सरकाघाट संपर्क मार्ग पर ढोढवां क्षेत्र में सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि जल्द ही सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो बरसात के दौरान छह से अधिक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ सकते हैं। बीबीएमबी झील के किनारे पुल के समीप बारिश और भूस्खलन के कारण पहले से बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद कपाही, लेदा और बलद्वाड़ा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनों से कटिंग की गई।
आरोप है कि सड़क बहाली कार्य के दौरान करीब 60 फीट क्षेत्र को नुकसान पहुंचा, जिससे आसपास के मकान जोखिम की स्थिति में आ गए हैं। ग्रामीणों कमला देवी, उत्तम चंद, नागणू राम, कांशी राम, नेता राम, भागीरथ, रंगीला और शोभा देवी के मकान सबसे अधिक खतरे में बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कमला देवी ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान गांव का संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब तक सुरक्षित आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। प्रभावित क्षेत्र के समीप हाई वोल्टेज बिजली टावर भी मौजूद हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण बीते वर्ष जमगबाग में भूस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ढोढवां में सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रारूप तैयार किया जा चुका है, लेकिन फंड उपलब्ध न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। -रोशन लाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुंदरनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें