फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संदिग्ध गतिविधियों पर महिला मंडल ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी क्षेत्र में वर्षों से खाली पड़े क्वार्टर अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तुनाही महिला मंडल ने क्षेत्र में बढ़ते नशे और खाली आवासों में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खाली क्वार्टरों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

तुनाही महिला मंडल की प्रधान नीलम पटियाल ने कहा कि बीबीएमबी के जीरो चौक क्षेत्र में लंबे समय से कई आवासीय क्वार्टर खाली पड़े हैं। आरोप है कि कुछ शरारती तत्व इन क्वार्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आसपास के लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं। महिलाओं ने परिवार स्तर से जागरूकता अभियान शुरू करने का संकल्प लेते हुए कहा कि युवा और बच्चे कब गलत संगत में पड़ जाते हैं, इसका पता नहीं चल पाता। परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूक किया जाए। महिलाओं ने बताया कि बीबीएमबी के अधीन कई आवास वर्षों से खाली पड़े हैं। आसपास के क्षेत्रों में भांग जैसी झाड़ियां भी उग आई हैं, जिससे असामाजिक तत्वों को पनपने का मौका मिल रहा है। बैठक के दौरान रोड सेफ्टी क्लब का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पिछले कई वर्षों से ये बैठकें नहीं हो रही हैं। महिला मंडल की प्रधान नीलम पटियाल ने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच संवाद कम होने के बाद क्षेत्र में चिट्टे जैसे नशे का चलन बढ़ता नजर आ रहा है।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब की बैठकें जल्द दोबारा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें