फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवता मेले में अपनी संस्कृति से रूबरू करवाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयार रूपरेखा पर महिलाओं से बै
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय लघु महाशिवरात्रि एवं देवता मेला जोगिंद्रनगर में आयोजित होने वाले महिलाओं के कार्यक्रम हिमाचली संस्कृति और वेशभूषा पर आधारित होंगे। पहली अप्रैल को रंगोली और दो अप्रैल दोपहर एक बजे से चार बजे तक रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देर शाम पांच बजे से रात दस बजे तक सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रदेशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में 1955 के दशक से लघु महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रदेश की संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। मेले में दोपहर के समय स्थानीय महिलाओं और बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेबी शो के लिए नौनिहालों को मंच मिलेगा। इसके अलावा महिला मंडलों की मटका फोड़, रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी होंगी। खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आदर्श कन्या स्कूल, बाल स्कूलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मेला समिति के चेयरमैन एवं एसडीएम मनीश चौधरी के अनुसार पहली से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की प्रदर्शनी रामलीला मैदान में सजेगी। शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रंगोली, एकांकी, लोक नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रारूप तैयार किया है। पहले तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के समन्वयक एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अंजू कश्यप ने बताया कि महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियाें का पंजीकरण 31 मार्च तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें