फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खा महिला ने की खुदकुशी, मायका पक्ष ने किया अस्पताल में हंगामा

Tue, 12 Jul 2016 10:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
अस्पताल में जमा लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के पट्टी गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, महिला के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं मायका पक्ष ने अस्पताल में जाकर हंगामा भी किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में महिला दमोदरी देवी (24) के पिता छटांकू राम ने कहा कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2014 में पट्टी गांव के बहादुर सिंह के बेटे संजू के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसकी बेटी को ससुर बहादुर सिंह, पति संजू की ओर से औलाद न होने पर प्रताड़ित किया जाता। जिससे उनकी बेटी परेशान थी। पिता का कहना है कि घटना वाले दिन सोमवार को ही दोपहर दो बजे के करीब उनकी बेटी चौंतडा के करीब स्थित उनके कोहरा गांव में आई थी। वह उनके साथ यह कह कर गई थी कि दो या तीन दिन बाद वह वापस मायके आएगी। उन्होंने कहा कि जब उसकी बेटी मायके से सकुशल गई तो चंद घंटों के अंदर ही वह ऐसा कदम क्यों उठाएगी।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। उनकी बेटी जब मायके से लौटी तो उसने कोई औैर कपड़े पहने थे लेकिन मौत के बाद उसके कपड़े बदले गए हैं। उन्होंने कपड़े बदल कर सबूत मिटाने का आरोप भी ससुराल पक्ष पर लगाया है। माता रूमला देवी ने बेटी की मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है। उसने कहा कि ससुराल पक्ष ने मौत की घटना की सूचना देना भी मायका पक्ष को जरूरी नहीं समझा। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति संजू और ससुर बहादुर सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 306 तथा 34 आईपीसी के तहत आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें