सुंदरनगर (मंडी)। भद्रकाली महिला मंडल खत्रवाड़ी ने स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया। सहकारी विकास संघ सीमित मंडी के निदेशक केशव नायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महिला मंडल की प्रधान मीरा देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने महिला मंडल की सालभर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
केशव नायक ने कहा कि स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। महिलाएं समाज की धुरी हैं। समाज और देश को आगे ले जाने के लिए महिलाओं की हर क्षेत्र में भागेदारी होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की बात कही।
कार्यक्रम में सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल, तीर्थराम चौहान, अपर बैहली पंचायत की प्रधान लोरमा देवी, चांबी पंचायत के प्रधान दलीप ठाकुर, पूर्व प्रधान शारदा देवी, महिला मंडल की उपप्रधान रुकमणी देवी, कोषाध्यक्ष रक्षा देवी, संगठन सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष रक्षा देवी, संगठन सचिव शांति देवी, पूर्व प्रधान शारदा देवी, प्रेस सचिव किरन, विद्या देवी, गीता देवी, नीमावती, डिंपल कुमारी, पुष्पलता, पुर्णू देवी, कौशल्या, भीमा देवी, मीना देवी, सरोज, सरस्वती, छम्मा देवी, लाला देवी, उर्मिला देवी और चंपा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद