फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोबर पंचायत में अंधेरे में छत से गिरे दो लोग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की बोबर पंचायत में अंधेरे में छत से पांव फिसलकर गिरे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है, जबकि दूसरा उपचाराधीन है। दोनों बीपीएल परिवार से संबंधित हैं और अत्यंत गरीब बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बोबर पंचायत के फागला गांव के रमेश कुमार (44) पुत्र जय राम और घायल की पहचान खजाना राम पुत्र मंगतू निवासी फागला राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बोबर पंचायत के फागला गांव में रमेश कुमार और खजाना राम रविवार देर रात को छत पर गए, लेकिन अंधेरे के कारण पांव फिसलकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देकर प्राथमिक उपचार के बाद शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई है जबकि खजाना राम का इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
पंचायत प्रधान मीना और उपप्रधान सोमनाथ सहित समाजसेवी परसराम ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है। कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और 14 और 15 वर्ष की दो लड़कियां, एक छोटा बेटा है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें