फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत, केस दर्ज

Tue, 09 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की मसेरन पंचायत के कलेहड़ी में मंगलवार सुबह एक महिला सीढ़ियों से गिर गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे सरकाघाट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निर्मला देवी (42) पत्नी बृजलाल मंगलवार सुबह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थी। इस बीच अचानक पांव फिसलने से वह सिर के बल आंगन पर जा गिरी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन एकत्रित हुए और निजी वाहन में महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें