फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएल नहर में छलांग लगा महिला ने की खुदकुशी

Fri, 16 Sep 2016 06:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
river
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल नहर में कंट्रोल गेट के निकट शुक्रवार तड़के एक महिला ने बीएसएल नहर में छलांग लगा खुदकुशी कर ली।  सुबह करीब दस बजे महिला का शव जलाशय से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोपा निवासी महिला सत्या देवी (52) पत्नी जय राम ने सुबह करीब चार बजे बीएसएल नहर के कंट्रोल गेट के पास नहर में छलांग लगा दी। घर में काफी देर तक सत्या देवी न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन सत्या का कोई पता नहीं लगा। सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने बीएसएल जलाशय में एक शव को बहते हुए देखा। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बीएसएल कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। महिला का शव मिलने की खबर जब क्षेत्र में फैली तो चिंतित परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां महिला की शिनाख्त सत्या देवी के रूप में हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें