फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, मायकेवालों ने जड़ा हत्या करने का आरोप

Wed, 30 Oct 2024 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बीएसएल पुलिस थाना के बाहर रोष स्वरूप एकत्रित हुए मायका पक्ष के लोग। संवाद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की चांबी पंचायत के मंझरोठ गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कनरे के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वहीं, ससुराल पक्ष महिला के खुद अपने ऊपर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगाने की बात कह रहा है। इस मामले में सास, ससुर व पति को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद मायका पक्ष ने इस मामले में बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना पहुंचकर कार्रवाई पर रोष जताया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में रामचंद्र पुत्र सिंधु राम निवासी गांव व डाकघर मोवीसेरी तहसील चच्योट ने कहा है कि उसकी बेटी चंपा ठाकुर (30) को उसका पति पवन कुमार, सास व ससुर विवाह के बाद से ही मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

पवन कुमार उनकी बेटी का खर्च भी नहीं उठाता था। ससुरालियों के प्रताड़ना के कारण चंपा तनाव में रहती थी। सोमवार को बेटी के जलने की सूचना उन्हें मिली। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं। मंगलवार दोपहर बाद मायका पक्ष ने चांबी पंचायत के मोक्ष धाम में बेटी के शव का अंतिम संस्कार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मंडी से क्यूआरटी बुलानी पड़ी। जिनकी देखरेख में शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश परिजनों ने बीएसएल थाना में पहुंचकर रोष जताया।
आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। जिसमें उसके सास ससुर और पति शामिल है। पिता रामचंद्र का आरोप है कि बेटी का ससुर भी उसके साथ गलत हरकतें करता था। बेटी की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे थे। बेटी को मायके भी नहीं भेजते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया तो उसकी गंभीर अंजाम होंगे।
उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि शुरूआती तौर पर मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बयान दर्ज करवाए हैं। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। किन परिस्थितियों में महिला जली है, यह जांच का विषय है। जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें