फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बनौण में स्टील का जग सिर पर लगने से महिला लहूलुहान, बेटी पर लगा आरोप

Tue, 29 Sep 2026 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बल्ह पंचायत के बनौण (डलाणा) गांव में सोमवार को रसोई में हुई कहासुनी के बाद बेटी पर मां के सिर पर स्टील के जग से वार करने का आरोप लगा है। हमले में मीरा ठाकुर के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गईं।
विज्ञापन

परिजन उन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता संसार चंद भी घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मीरा ठाकुर रसोई में काम कर रही थीं। इसी दौरान बेटी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बेटी ने स्टील के जग से उनके सिर पर वार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से महिला का काफी खून बहा और वह बेसुध हो गईं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सिर पर पांच से अधिक टांके लगाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 42 वर्षीय बेटी का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार उसने कुछ समय से दवाएं लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और वह अचानक तैश में आ जाती थी।
पिता संसार चंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बेटी के व्यवहार से परिवार परेशान है। उनका बेटा और बहू क्षेत्र से बाहर रहते हैं, जबकि बेटी उनके साथ घर में रहती है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें