फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल गेट पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Thu, 18 Jul 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के मुख्य गेट में नवजात शिशु को जन्म देने के बाद गायनी रोगी वार्ड में
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर निजी वाहन में अस्पताल लाई जा रही महिला ने गेट पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुकाबाग निवासी महिला सतीशी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद निजी वाहन से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया जा रहा था। इस दौरान उसे प्रसव पीड़ा तेज हो गई और अस्पताल के गेट के बाहर पहुंचते ही महिला ने कार में ही बच्ची को जन्म दे दिया। जेठानी मीरा देवी के अनुसार चिकित्सकों ने 20 अगस्त को प्रसव की तारीख दी थी, लेकिन एक माह पहले ही उनकी देवरानी ने बेटी को जन्म दे दिया है।
इसके बाद अस्पताल के गायनी विभाग के नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने धात्री महिला का लेबर रूम में पहुंचाया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को भर्ती कर लिया है। गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेंजिन ने बताया कि प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाएं अस्पताल पहुंच रही हैं। अस्पताल के लेबर रूम में हर रोज गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि प्रसव और नवजात शिशुओं समेत अन्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रशासन कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें