फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुल देवी-देवताओं के मंदिरों के साथ शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 18 Jul 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सावन के दूसरे दिन सुबह से ही जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव शंकर की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान आदि से निवृत होने के बाद घरों में स्थापित मंदिरों में अपने कुल देवी-देवताओं को स्नान आदि करवाया और फिर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवालयों में पहुंच कर भगवान शिव के दर्शन कर धूप-दीप, फल, दूध-दही, माखन के साथ भांग-धतूरा अर्पित किया।
विज्ञापन

सावन महीने के अवसर पर मंडी शहर के बाबा भूतनाथ मंदिर में भी सुबह से ही लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कतारों में लगे रहे। वहीं, एकादश रूद्र मंदिर में 45वें श्रावण मास महोत्सव में सुबह से ही अखंड ज्योति के साथ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से अखंड जाप किया। मंदिर के पुजारी सत सुंदरम ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने मंदिर सहित ब्यास तट पर स्थापित विशालकाय शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दोपहर 12 बजे के बाद मंदिर में भंडारे शुरू हुए, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या काल में स्थानीय भजन मंडलियों ने भगवान शंकर की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


त्रिवेणी महादेव मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सावन माह के शुरू होते ही जोगिंद्रनगर के शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ने लग पड़ा है। शिवलिंगों का जलाभिषेक भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उपमंडल के प्राचीन शिव मंदिरों की प्रबंधन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। लडभड़ोल क्षेत्र के सबसे प्राचीन कुड और त्रिवेणी महादेव में मंदिर में लोग परिवार की सुख समृद्धि और मन्नत मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, बाबा बालकरूपी के प्राचीन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां पर हर शनिवार और सोमवार को शिवभक्तों के लिए विशेष पूजा अर्चना होगी। सनातन धर्मसभा मंदिर में महाशिव पुराण कथा शुरू हो गई है। कथावाचक आचार्य तिलक शिव भक्तों को शिव और पार्वती की महिमा से अवगत करवाएंगे। सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें