फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कलोगा में घास काटते पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Thu, 11 Jul 2024 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत चौकी के वार्ड कलोगा में एक महिला के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान0 अति देवी (46) पत्नी खेम चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौकी पंचायत के वार्ड कलोगा की अति देवी मंगलवार को दोपहर बाद 2:00 बजे पेड़ से घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गई। हादसे के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मंडप ले जाया गया।
एमओ ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें