फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाहरी राज्यों से जुड़े चोर गिरोह के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में लाखों के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में पुलिस को मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय चोर गिरोह से भी तार जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस की फॉरेंसिक और साइबर जांच में मिले साक्ष्य से इसका पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र जोगिंद्रनगर के वार्ड सात में भाजपा नेता आशा ठाकुर के घर बीते दिनों लगभग दस लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी मामले में पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। लक्ष्मी बाजार में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर हुई चोरी में पुलिस की तफ्तीश में उपरोक्त राज्यों के सक्रिय चोर गिरोह की संलिप्तता जाहिर होने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि चोर गिरोह को दबोचने के लिए राज्यों की स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें