फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ मेले की पशु प्रदर्शनी में चुने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य पर शनिवार को नगौण मैदान में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विधायक राकेश जंवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र जसवाल ने कहा कि पशु प्रदर्शनी में लगभग 400 विभिन्न प्रकार के मवेशी जिसमें गाय, बैल, भैंस, बकरे, भेड़ और घोड़े आदि लाए गए। इनकी 22 श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सुंदरनगर के जगदीश चंद्र, रूपलाल, अजय कुमार, विनीत सैनी, सरस्वती, चिंत राम, चेतराम, राकेश कुमार, नागेंद्र गौतम, चमन लाल, बली राम, करतार सिंह, काका राम, प्रकाश चंद, बबलू और बल्ह के प्रेम सिंह, लक्ष्मण और बिलासपुर के असलम, रोशन लाल और डैहर के प्रकाश चंद एवं पंकज शर्मा के पशु विजेता रहे।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मेला कमेटी की ओर से विधायक राकेश जंवाल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉ. भागचंद चौहान, डॉ. रोहित गुलेरिया तथा डॉ. मृदु गुलेरिया ने जानवरों की जांच करने के बाद 22 श्रेणियों में विजेता जानवरों का चयन किया।
पशु प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विधायक ने पशुपालन विभाग की सराहना की। इस अवसर पर समाजसेवी एजी शेख, पूर्व निदेशक पशुपालन विभाग युनूस अंसारी, मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें