रिवालसर में आयोजित पत्रकारों से वार्ता करते बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इदंसिंह व अन्य। संव
रिवालसर (मंडी)। बल्ह विकास खंड में कई विकास कार्य रुके पड़े हैं। यह बात बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर में प्रेस वार्ता में कही। कहा कि अगर बल्ह क्षेत्र के विभागीय अधिकारियों की ओर से रुके हुए विकास कार्यों को करवाने में तेजी नहीं लाई गई तो वे स्वयं एसडीएम कार्यालय के बाहर दो दिन तक अनशन पर बैठेंगे।
कहा कि भाजपा कार्यकाल में शुरू किए गए बल्ह विकास खंड के विकास कार्यों को सभी विभागों की ओर से विराम लगा दिया गया है। बल्ह की 6 पंचायतों कैहड़, खांदला, सकरोहा, गागल और चंडयाल में खड्ड के चैनलाइज का कार्य न होने से सैकड़ो बीघा जमीन बर्बाद हो रही है, जबकि इसके लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। वहीं, गागल में 13 करोड़ से बनने वाली आईटीआई का कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग की बल्ह में सड़कों की हालत बहुत दयनीय है। रिवालसर में बस स्टैंड के नाम पर जमीन और पैसा मंजूर होने के बाद भी बस स्टैंड का कार्य नहीं हो पा रहा। इस मौके पर भाजपा नेता ढमेश्वर ठाकुर, तेजलाल, भीखम ठाकुर, कमलेश शर्मा, यशपाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।