फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 11वीं और 12वीं कक्षा में लेट फीस के साथ 18 तक ले सकेंगे दाखिला

Sun, 14 Apr 2024 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में 11वीं और 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई 18 अप्रैल से सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी ने सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि स्कूलों में अवकाश के कारण अभी तक कई विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सके हैं। छह अवकाश होने के कारण दाखिलों की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन




ऐसे में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी। मगर अब विद्यार्थियों को राहत देते हुए लेट फीस के साथ दाखिला लेने के लिए विभाग ने राहत प्रदान की है। जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे अवकाश के बाद आने वाले कार्य दिवस में दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि 18 अप्रैल से पढ़ाई को सुचारू रूप से शुरू कर देंगे। अगर कुछ दाखिले बचे होंगे तो वह भी साथ में चलते रहेंगे।



बता दें कि पांच अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया चल रही है। मगर इस बीच 11 अप्रैल को ईद का अवकाश, 13 को दूसरा शनिवार और 14 को रविवार और 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर अवकाश है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी सुशील शर्मा ने कहा कि 18 अप्रैल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई सुचारू हो जाएगी। कुछ दाखिले बचे हैं जो लेट फीस के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें