वनमंडल जोगिंद्रनगर की टीमें ग्रामीणों को एहतियात बरतने की दे रहीं सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्द मौसम में चौहारघाटी और आसपास क्षेत्र में भालू और अन्य जंगली जानवरों के हमलों का डर लोगों को सताने लगा है। जंगली जानवरों की आवाजें सुनकर ग्रामीण चिंतित हो गए हैं। ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से भालू निचले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं।
बीते दिनों मुल्थान जंगल में जंगली जानवरों के हमले से एक की मौत का मामला सामने आ चुका है। वनमंडल जोगिंद्रनगर की टीमें नवंबर से जंगल के नजदीकी रिहायशी इलाकों के ग्रामीणों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रही हैं। एहजू निवासी गोविंद राम, सुरेंद्र कुमार आदि ने वन विभाग से भालुओं को चिड़ियाघर भेजने की मांग उठाई है। घट्टा से जा रहे वाहन चालक देवराज और मुनीष ने बताया कि हाईवे से सट्टे जंगलों में आधी रात को जंगली जानवरों की चहलकदमी और आवाजें सुनीं।
...
बंदरों के आतंक से भी परेशान
लडभड़ोल क्षेत्र में पूर्व में बंदर के हमले से एक बालक की जान जा चुकी है। पूर्व में वनमंडल की ओर से करवाए गए सर्वे में करीब चार हजार बंदरों के होने की बात सामने आई थी। बंदरों की बढ़ती संख्या पर विराम लगाने के लिए हर साल करीब 800 बंदरों की नसबंदी का लक्ष्य वन मंडल को दिया जा रहा है। इस साल भी 300 से अधिक बंदरों को नसबंदी के लिए भेजा गया।
...
टिक्कन रेंज में भालू के हमलों से आम जनता को सुरक्षित बचाने के लिए वन मंडल की टीमें अभी से ही पेट्रोलिंग कर रही हैं। एहजू और घट्टा के जंगलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
-कमल भारती, वनमंडल अधिकारी जोगिंद्रनगर
000