फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां के लिए चली मुद्रिका बस सेवा, पढ़िये खबर

विज्ञापन
पधर की ग्राम पंचायत भड़वाहन के लोहड़ा गांव में मुद्रिका बस पहुंचने पर स्वागत करते पंचायत प्रतिन? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत भड़वाहन के लोग मुद्रिका बस सेवा की सौगात मिलने से गदगद हैं। स्थानीय बाशिंदों की सुविधा के लिए यह बस सेवा सोमवार से शुरू हुई।
विज्ञापन

पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भड़वाहन में बस पहुंचने पर निगम के चालक और परिचालक का स्वागत किया। पंचायत प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने बस सेवा शुरू करने के लिए विधायक जवाहर ठाकुर और क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी गोपाल शर्मा का आभार जताया है।
प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह बस दोपहर सवा एक बजे पधर से रवाना होगी। कॉलेज होते हुए दो बजे कुन्नू और तीन बजे लोहड़ा पहुंचेगी, जबकि लोहड़ा से वापस शाम चार बजे पधर पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुद्रिका बस का क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिलेगा। इससे पहले बस सेवाओं का अभाव होने से क्षेत्र की जनता को समस्याओं से जूझना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें