फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उल्टी दस्त के मरीज बढ़े तो कम पड़ गए बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उल्टी दस्त के मरीज बढ़ने से वार्ड में बिस्तर कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार के लिए दाखिल करना पड़ा। 100 बेड वाले अस्पताल में बेड की कमी पेश होने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

जून माह की गर्मी के चलते बेहोश होना, रक्तचाप में गिरावट और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालत में सुधार न आने पर रोगी वार्डों में मरीजों को दाखिल करना पड़ रहा है। आंखों में जलन और उच्च रक्त चाप के मरीज भी उपमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को उपचार के लिए पहुंचे। लडभड़ोल, चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर के तीन मुख्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों का आंकड़ा 500 पार पहुंच गया।
उधर, जोगिंद्रनगर अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने में चिकित्सक तैनात रहे।
...
फर्श में बैठकर बारी का इंतजार करते रहे मरीज
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में कुछ मरीज फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सामान्य ओपीडी में डाॅ. अंकित और विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. विजेंद्र मरीजों को उपचार दिलाने में जुटे रहे। आपातकालीन सेवाओं में डाॅ. अभिनव ने गंभीर मरीजों को उपचार दिलाया। इस दौरान कुत्तों के हमले से घायल मरीज भी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

...
गर्भवती महिलाओं को तेज धूप से बचने की हिदायत दी जा रही है। आंखों की जलन के मरीजों को भी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डाॅ. दीपाली शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी जिला मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें