फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रंग, चौंतड़ा खंड में किसानों को उपलब्ध करवाया गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कृषि विभाग ने द्रंग और चौंतड़ा खंड के करीब 35 हजार किसानों को गेहूं बीज उपलब्ध करवाया है। अब किसानों को बंपर पैदावार के लिए जागरूक किया जा रहा है। चौंतड़ा, लडभड़ोल के किसानों को कृषि विषयवाद विशेषज्ञ अरुण अबरोल ने गेहूं बीज का उपचार कर बिजाई करने का आह्वान किया। इससे फसल को काले सिल्ले रोग से बचाया जा सके। 15 से 30 नवंबर के बीच गेहूं की बिजाई किसान करेंगे तो फसल बंपर होगी।
विज्ञापन

करीब 1300 क्विंटल बीज की मांग चौंतड़ा और लडभड़ोल खंडों के अधीन आने वाले प्रगतिशील किसानों ने की थी। 1250 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध करवा दिया है।
छूटे किसानों को सोमवार को कृषि बीज विक्रय केंद्रों में गेहूं का बीज दिया जाएगा। इधर, द्रंग खंड के जोगिंद्रनगर स्थित कृषि विक्रय केंद्र में भी 450 किलोग्राम गेहूं का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया है। कृषि प्रसार अधिकारी तेज सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नत किस्म की फसल की बिजाई के लिए कृषि विभाग प्रोत्साहित कर रहा है ताकि बंपर फसल के साथ किसानों की आर्थिकी में सुधार आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें