फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शादी की तैयारियों के बीच घर से 20 लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के टिकरू गांव में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

सोने-चांदी के गहनों समेत कीमती सामान चोरी
चोरी की बड़ी वारदात की जानकारी देते परिजन फूट-फूट कर रो पड़े
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में चोरी की एक बड़ी वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। करीब 20 लाख रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। शादी की तैयारियों की बीच घर में मंगलवार आधी रात को हुई इस घटना से परिवार सहम गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की इस वारदात का जल्द खुलासा किया जा सके।


मिली जानकारी के अनुसार टिकरू गांव निवासी जगदीश, उनकी पत्नी चंचला देवी, बेटा प्रदीप, मिनाक्षी और बहन पदमा अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। इसी दौरान चोर गिरोह के सदस्य घर के एक कमरे में रखे लाखों रुपये के आभूषण, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। हैरानी की बात यह रही कि परिवार के किसी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार चंचला देवी और घर की नई नवेली दुल्हन को भेंट करने के लिए आभूषण एक कमरे में सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा शादी समारोह के खर्च के लिए एक लाख रुपये की नकदी और नए कपड़े भी वहीं रखे थे। चोर गिरोह यह सब चुराकर परिवार को सदमे में छोड़ गया। बुधवार को चोरी की इस बड़ी वारदात की जानकारी देते हुए परिजन फूट-फूट कर रो पड़े।

बॉक्स
घर से 50 मीटर दूर मिले टूटे हुए ट्रंक
टिकरू गांव में चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखे ट्रंक, पेटियां और बेड बॉक्स खंगाले। इसके बाद आभूषण और नकदी से भरे ट्रंक को घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर तोड़ दिया। कीमती सामान और नकदी लेकर चोर खाली ट्रंक वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस अब मामले को सुलझाने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। बुधवार को थाना प्रभारी सकीनी कपूर की मौजूदगी में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन

बॉक्स
चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक और तकनीकी जांच भी जारी है। -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें