फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढाई साल में तैयार नहीं हुई वेबसाइट, नहीं मिल रही ऑनलाइन सुविधा

Mon, 07 Oct 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने 2022 से कर रहा वेबसाइट शुरू करने की तैयारी, कई तरह की मिलनी हैं ऑनलाइन सेवाएं
विज्ञापन

अब 15 अक्तूबर के बाद महापौर कर सकते हैं शुभारंभ, वेबसाइट में कुछ अपडेट करने के चलते हो रही देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी ढाई साल बाद भी अपनी वेबसाइट तैयार नहीं करवा पाया है। वेबसाइट में कई अपडेट के चलते इसके शुभारंभ में देरी हो रही है। जुलाई 2022 से वेबसाइट को शुभारंभ की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में शहरवासियों को घर द्वार मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के लिए नगर निगम कार्यालय आना पड़ रहा है। लोगों को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए नगर निगम के अधिकारी भी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

निगम कार्यालय में भी स्टाफ की दिक्कत के चलते लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। वेबसाइट शुरू होने पर शहरवासियों को घरेलू एवं वाणिज्यिक संपत्ति कर चुकाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, भवन योजना का अनुमोदन एवं निरीक्षण विवरण, भवन निर्माण अनुमति के लिए पंजीकरण करने की सुविधा, पानी के ऑनलाइन बिल भरने और आवेदन करने की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। इसके अलावा चरित्र प्रमाण पत्र बनाने, कूड़े का बिल भरने, रेहड़ी-फड़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने, भवन और संपत्ति की एनओसी के लिए आवेदन की सुविधा, नगरपालिका लाइसेंस के नए/नवीनीकरण के लिए आवेदन की सुविधा, आत्म मूल्यांकन स्व-घोषणा प्रक्रिया की सुविधा, विवाह पंजीकरण आदि की सुविधा भी ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वेबसाइट में कुछ अपडेट के चलते इसके शुभारंभ कार्य में देरी हो रही है। पहले जून माह में शुभारंभ की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अभी तक शहरवासी ऑनलाइन सुविधा से महरूम हैं।

बाॅक्स
आयुक्त ने बनवाया यू ट्यूब चैनल, लोगों को बताएंगे नियम
सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा की तर्ज पर नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने भी कमिश्नर्स डायरी नामक चैनल लांच किया है। प्रशासनिक अधिकारी ओशिन युवाओं को शिक्षा संबंधी ज्ञान दे रही हैं, जबकि आयुक्त शहरवासियों को घर और अन्य भवन का निर्माण करने से पहले टीसीपी के नियमों की पालना करना क्यों जरूरी है। घर बनाते समय पानी और सीवरेज की लाइन बिछाने के लिए भी नियमों के तहत स्थान छोड़ना अनिवार्य है, आदि चैनल के जरिये बताएंगे। आयुक्त का मानना है कि इस चैनल को किसी भी समय यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। नगर निगम के में यह कदम काफी सफल रहेगा। चैनल के माध्यम से लोग आपने सुझाव व राय विभिन्न कार्यक्रमों को जान सकेंगे।


कोट्स
इसी माह नगर निगम की वेबसाइट का शुभारंभ करवा दिया जाएगा। कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होते ही लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं घर द्वार ही मिल जाया करेंगी। नगर निगम इसके लिए गंभीर है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी

कोट्स
अभी वेबसाइट का शुभारंभ नहीं किया जाएगा। 15 अक्तूबर के बाद ही महापौर करेंगे। वेबसाइट में अभी कुछ अपडेट करने को हैं। इस वजह से इसके शुभारंभ का इंतजार बढ़ता जा रहा है। जल्दी ही लोगों को सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।

- एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें