फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब में जलभराव से बल्हघाटी में पशु चारे का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड़ोसी राज्य पंजाब में जलभराव होने से बल्हघाटी में पशुचारे का संकट पैदा हो गया है। पंजाब से आने वाली तूड़ी नहीं आ रही है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। बल्ह क्षेत्र के नलसर स्थित तूड़ी विक्रेता के पास सुबह ही किसानों की कतारें लग गईं। वाहनों के साथ तूड़ी खरीदने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। किसानों को उनकी मांग के अनुसार तूड़ी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

बल्हघाटी में अधिकतर किसान अपने खेतों में नगदी फसलों को उगा रहे है। गेहूं की खेती अब पहले से कम हो गई है। इस कारण किसान मवेशियों के चारे के लिए पंजाब से आने वाली तूड़ी पर निर्भर रहते हैं। जिस तरह से पंजाब में जलभराव हुआ है उससे किसानों को अब तूड़ी नहीं मिल पा रही है।
बल्ह क्षेत्र के नलसर में तूड़ी खरीदने पहुंचे किसान शशि भूषण, राकेश कुमार, चमन लाल तथा अश्वनी ने बताया कि आने वाले दिनों में पशुचारे का संकट गहराएगा। स्थानीय पंचायत के पूर्व उप प्रधान तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि समूची बल्ह घाटी से किसान पशुचारे (तूड़ी) के लिए नलसर आते हैं। जिस तरह पंजाब में बारिश से हालात है उसको देख किसान तूड़ी का स्टाॅक जमा करना चाहते हैं। करीब 900 रुपये क्विंटल की दर से तूड़ी बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें