फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी के टैंकों पर लगेंगे लॉक

Sun, 02 Oct 2016 06:52 PM IST
मंडी
विज्ञापन
water Tank
विज्ञापन
मंडी। अब आईपीएच विभाग पानी के टैंकों पर लॉक लगाएगा। प्रदेश के सोलन जिला के सुबाथू उपमंडल में पांच स्थानों पर पानी की टंकियों में जहर मिलने के मामले के बाद आईपीएच विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। आईपीएच विभाग के सचिव ने इन घटनाओं के बाद कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने सभी मंडलों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही पानी की टैंकों के ढक्कनों पर लॉक लगाएं। साथ ही प्रदेश भर की सभी बड़ी पेयजल योजना के टैंकों पर भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पानी की टंकियों में जहर मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके कारण आईपीएच विभाग हरकत में आ गया है। सूत्रों के अनुसार आईपीएच विभाग ने प्रदेश के सभी टैंकों को लॉक करने के निर्देश दिए है। जिसके लिए तुरंत काम करने के फरमान जारी किए है। विभाग ने सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित सभी फील्ड स्टाफ को टैंकों के लॉक की व्यवस्था करने को कहा है। ताकि इस प्रकार की घटना पर लगाम लग सके।
इनसेट

अभी टैंकों में लगे हैं साधारण ढक्कन
पानी की टंकियों में जहर मिलने का मामला प्रकाश में आने के बाद आईपीएच विभाग अब पेयजल योजनाओं और स्टोरेज टैंकों पर कोई साधारण ढक्कन नहीं लगाएगा। सभी टैंकों को लॉक वाले ढक्कन लगाए जाएंगे। वर्तमान समय में आईपीएच विभाग के अधिकतर टैंकों पर सीमेंट के साधारण ढक्कन लगाए गए हैं। जिसे व्यक्ति आसानी से खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
टंकियों को ताले लगाने की हिदायत
आईपीएच विभाग ने सभी संस्थाओं, संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों सहित लोगों को हिदायत दी है कि सभी पानी की टंकियों पर स्थायी लॉक का प्रावधान करें।
कोट्स
आईपीएच विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ अनिल बाहरी ने कहा कि सभी मंडलों को पानी के टैंक पर तुरंत प्रभाव से लॉक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें