फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में जल जीवन मिशन में खर्चे जा रहे 18 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत मलोह में 10 लाख की लागत से निर्मित सभागार कक्ष का उद्घाटन विधायक राकेश जंवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध जल देने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे सुंदरनगर के लगभग 6 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। कहा कि 3 वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंची हैं। प्रदेश की जयराम सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ किया जा रहा है। मनरेगा तथा आजीविका मिशन के तहत अनेक गतिविधियां शुरू की है ताकि गांवों में रोजगार के अवसर सृृजित हो सकें। विधायक ने मलोह पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर चिकित्सालय का दर्जा देते हुए इसके भवन निर्माण के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत किए। शीघ्र ही इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलोह में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ की गईं हैं। ग्रामीण खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 लाख की लागत से खेल मैदान का कार्य प्रगति पर चल रहा है। मलोह पंचायत में विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्यों पर 30 लाख रुपये से अधिक व्यय किए जा रहे हैं।
विधायक ने 3 लाख की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन नालनी तथा 3 लाख से निर्मित रोगी वाहन योग्य सड़क देहरा से गलु, नालनी व जय बाड़ादेव का लोकार्पण किया। उन्होंने जय बड़ादेव, स्पोर्ट्स क्लब बोबर को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। महिला मंडल बगेहणी और भदरोलु के लिए 25-25 हजार तथा देववाड़ा मंदिर कमेटी सराय के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य रीना, प्रधान मलोह नीरु, कृष्ण चंद, अमर सिंह, सोनम नाथ, सतीश, भूप सिंह सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें