फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज घाटी में तीन साल बाद मनाया गया मकशेली त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सराज घाटी में शुक्रवार को तीन साल बाद परंपरागत मकशैली (जातर) त्योहार का आयोजन किया गया। क्षेत्र के पांच गांवों में पांच दिनों तक सामूहिक रूप से पर्व मनाया जाएगा। देवता के देवलू वेद कुमार और तुलेश ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय देवता भुजाऋषि और माता मंढखन की अगुवाई में किया गया। देवता पांच दिनों तक क्षेत्र के देऊल, सराउगी, चौहट, बागा तथा कोट गांवों में भ्रमण पर निकलेंगे। लोगों के घर बतौर मेहमान फेरी करेंगे। मकशैली का शुभारंभ गांव देओल से किया गया। देवता के फेरी पर निकलने पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के साथ काश घास के रूप में बलि दी। मान्यता है कि काश के दो हिस्सों को काटने पर सुख समृद्धि एवं आर्थिक संपन्नता आती है। फसलों, धन धान्य की बरकत रहती है। इस पर्व को मनाने से बीमारियों से भी देवता रक्षा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें