फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बल्ह के लिए 15 करोड़ से बनेगी उठाऊ पेयजल योजना

Mon, 08 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ रिवालसर (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि अपर बल्ह क्षेत्र के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के निर्मित होने से ग्राम पंचायत बैरकोट, कोठी, हत्यातर, बैरी, लोहाखर तथा दसेहड़ा के 14 तथा 34 उप गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। उठाऊ पेयजल योजना लोहारड़ी व द्राहल का निर्माण कार्य 18 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कलखर-लेदा-सुंदरनगर सड़क को पक्का करने पर 20 लाख, लेदा-दसेहड़ा सड़क को पक्का करने पर 10 लाख की राशि खर्च की जा रही है। विद्युत की कम वोल्टेज समस्या के निवारण के लिए कलखर में 33 केवी सब स्टेशन को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


रिवालसर उपमंडल के तहत विद्युत के पोल बदलने पर 30 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने वरस्वाण स्कूल के वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विश्राम गृह वरस्वाण में फर्नीचर के लिए 20 हजार, स्कूल में स्टेज निर्माण के लिए 50 हजार रुपये, पाठशाला में नए कमरों के स्लैब के लिए 40 हजार, विश्राम गृह की चारदीवारी के लिए 25 हजार, पाठशाला में खेल गतिविधियों के लिए 50 हजार तथा टनौली बावड़ी के सुधार के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पंचायत प्रधान निर्मला देवी, नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ सिंह, पार्षद सागर कमल, बल्ह कांग्रेस के महासचिव महेंद्र गुप्ता, पंचायत के उपप्रधान दलीप कुमार, एसएमसी प्रधान चंपा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें