फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी व बारिश से संपर्क मार्ग अवरुद्ध, गाड़ागुसैणी में कई गाड़ियां बर्फ में फंसी

Sun, 07 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गोहर/बरोट/पांगणा/बालीचौकी। (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से समूचा जिला शीत लहर की चपेट में है। बर्फबारी से चौहारघाटी, जंजैहली, करसोग, गोहर व बालीचौकी क्षेत्र के करीब एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन


जिला के धार्मिक स्थल कमरूनाग, शिकारी देवी, मगरूगला, छतरी, देवीदहड़, जंजैहली, थुनाग, लेहगला, सरोआ समेत  ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। कमरूनाग में दो और शिकारी देवी में करीब तीन फीट बर्फ गिरी है। रविवार दिन भर मंडी जनपद की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होती रही तथा निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। एप्पल वैली करसोग, रोहांडा, बाढू, घीडी, चरखडी, कुटाहची, सरोआ, कांढा, सलाहर, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली और आसपास के सेब उत्पादित क्षेत्रों में सेब बागवानों ने बर्फबारी को लेकर जश्न मनाया है।

एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने उपमंडल में बर्फबारी होने की पुष्टि की है।चौहारघाटी के रोलिंग, म्योट, झरवाड़, खवाण, जुकाहण, पंजौंण, लच्छयाण, लटराण में दो से आठ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। करीब आधा दर्जन संपर्क मार्ग बंद हो गए। सराज धाटी के ऊंची चोटियों शिकारी देवी, मगरूगला, तुंगासी गढ़, स्पैहणीधार, देवकांडा, चुंजवाला धार आदि चोटियों पर दो फीट ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन


बर्फबारी से सराज घाटी में बालीचौकी, बंजार, गाड़ागुसैणी, लंबाथाच चिउणी, कहलणी, जंजैहली, मगरूगला, थाची आदि संपर्क मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया। क्षेत्र के गाड़ागुसैणी में कई गाड़ियां बर्फ में फंस गई। पांगणा क्षेत्र के बखरौट, चिंडी, चुराग में एक से दो सेंटीमीटर पर बर्फबारी हुई है। हिमपात से बागवान उत्साहित है।  प्रधान बखरौट हरीप्रिया, पूर्व प्रधान गोपाल, नवनिर्वाचित उपप्रधान टेक चंद वर्मा, दछेण के उपप्रधान उमा चंद, धर्म सिंह, खेमचंद, मान सिंह, नरेंद्र ,कारदार शादी लाल, मणी चंद ने बताया कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें