फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिहार के लोगों को नहीं मिली पेयजल संकट से निजात

Fri, 27 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, टिहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीनों से पेयजल समस्या का सामना कर रहे तनिहार पंचायत के लोगों को अभी भी इससे निजात नहीं मिली है। अगस्त माह में भारी बारिश से तनिहार नौण उठाऊ पेयजल स्कीम पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। चार महीनों से ग्रामीणों के संघर्ष के चलते अभी भी करीब पांच हजार की आबादी को पीने को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


उठाऊ पेयजल स्कीम में प्राकृतिक स्रोत सूखने से समस्या और भी गंभीर बनी हुई है। विभाग ने वैकल्पिक तौर पर टिहरा से पानी की व्यवस्था मुहैया करवाने की कोशिश की। लेकिन पाइप छोटी होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। अब विभाग साहण उठाऊ पेयजल स्कीम से पानी मुहैया करवाने में जुटा हुआ है। लोगों को मजबूरन खातरियों का पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमर सिंह, प्रेम सिंह, ज्ञान चंद, त्रिलोक चंद, पुराण चंद, बीरबल सिंह, धर्म सिंह, कमलेश कुमार, बीना देवी, कमला देवी, सोमा देवी और कल्पना ने कहा कि पिछले चार महीनों से पेयजल समस्या बनी है।

लोगों ने जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद विभाग ने टिहरा से तनिहार तक दो इंच की पाइप तो डाली लेकिन पानी का प्रेशर नहीं बनने से पूरे दिन में मात्र दो फीट पानी टैंक में पड़ रहा है। इस संबंध मे अधिशाषी अभियंता पीके वैद्य ने कहा कि साहण स्कीम से पानी उठाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें