फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉरियर और बगस्याड़ इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पड्डल में पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल मंडी प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन

.................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल मंडी प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत वीरवार को मंडी के पड्डल मैदान में हुई। उद्घाटन अवसर पर खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मैच में वॉरियर इलेवन और बग्गी इलेवन आमने-सामने थीं। वॉरियर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बग्गी इलेवन ने संघर्ष तो किया, लेकिन अंतिम क्षणों में मैच 9 रन से गंवा बैठी। बेहतर प्रदर्शन के लिए सिद्धू को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 22 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में बगस्याड़ इलेवन का सामना नागचला अंडर-19 टीम से हुआ। बगस्याड़ इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए 167 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में नागचला अंडर-19 की टीम दबाव में लड़खड़ा गई और 106 रन पर सिमट गई। इस प्रकार बगस्याड़ इलेवन ने यह मैच 62 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए लाबू को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। उन्होंने 17 रन बनाए और 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में एचपीसीए कोच एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी चेतन ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी हरीश शर्मा शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कपूर, भानु उदय और नवीन वैद्य भूमिका निभा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें