फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिव्यांग भवन की मांग पूरी न होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन मंडी की मासिक बैठक में किया एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमालयन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन मंडी की मासिक बैठक वीरवार को बाबा भूतनाथ परिसर में जिला अध्यक्ष हेमलता पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिले के करीब 50 दिव्यांग सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था ने कहा कि वह लंबे समय से दिव्यांग भवन की मांग को लेकर प्रशासन के साथ पत्राचार और बैठकें करती आ रही है।
संस्था के अनुसार प्रशासन ने पहले सन्यारड स्थित बंद पड़े स्कूल भवन को दिव्यांग भवन के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद संस्था ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव भी भेज दिया, लेकिन बाद में जिला कल्याण अधिकारी की ओर से भवन उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 24 मार्च को प्रस्ताव में जोड़ी गई एक पंक्ति का हवाला देकर जिला कल्याण अधिकारी भवन के हस्तांतरण में आनाकानी कर रहे हैं। संस्था ने प्रशासन से मांग की कि दिव्यांग भवन का मामला जल्द सुलझाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो 23 सितंबर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और संस्था के सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें