फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में बनाया जाए युद्ध स्मारक : राजू राम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट, धर्मपुर, संधोल, टिहरा, बलद्वाड़ा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को सरकाघाट नगर परिषद के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार सरकाघाट मनीष ने की। इस मौके पर नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष कश्मीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) की सरकाघाट इकाई के अध्यक्ष सूबेदार राजू राम ने पूर्व सैनिक लीग तथा अन्य संगठनों को एक मंच पर लाया। सभी ने सरकाघाट में इलाके के बलिदानियों की याद में एक युद्ध स्मारक बनाने के लिए अपनी सहमति दी।
विज्ञापन

जेसीओ एवं ओआर हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा, रामेश तपवाल, रोशन लाल चौहान ने कहा कि दिसंबर 2024 को हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि लघु सचिवालय सरकाघाट के पीछे एक सेंट्रल पार्क है। उसके एक कोने में एक सैनिक की प्रतिमा है। इसके साथ उल्टी रखी हुई राइफल तथा सैनिक का हेलमेट लगाया जाएगा। मार्बल की बड़ी स्लेट के ऊपर उन सभी बलिदानियों के नाम अंकित किए जाएंगे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान, चीन या फिर उग्रवाद के विरुद्ध अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके उपरांत संगठन ने एसडीएम सरकाघाट, सैनिक कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल को पत्र लिखकर उसमें आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इस पर कार्रवाई करते हुए बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में रामेश्वर कुमार, अशोक चंदेल, सीएल पठानिया, केएस गुलरिया, एसके वर्मा, केडी गुलेरिया, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें