फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुर्गंध वाले गद्दे और जंग लगे बेड के सहारे पीलिया से 'जंग'

Sat, 27 Jul 2024 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजे फटे पुराने गद्दे। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर अस्पताल में पीलिया के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में मंडी से जंग लगे लोहे के बेड और दुर्गंध भरे बिस्तर भेजे हैं, जिनकी स्थिति बेहद खराब है। मरीजों और तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे इन बेडों की स्थिति इतनी खराब है कि कई जंग लगे हुए हैं। प्लाई बोर्ड पूरी तरह से टूट हुए हैं। वहीं फटे पुराने बिस्तरों से आने वाली दुर्गंध ने मरीजों और उनके परिजनों को और भी परेशान कर दिया है। तीमारदारों का कहना है कि पीलिया के संक्रमित मरीजों के लिए इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं रोगियों की स्थिति को और भी बिगाड़ सकती हैं। मरीजों और तीमारदारों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल सुधार की मांग की है और स्थानीय व जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपील की है।
अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि वे जिला स्वास्थ्य विभाग से सहयोग की मांग कर चुके हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज ने भी आश्वासन दिया है कि दवा और स्वास्थ्य संसाधनों की कमी को पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन


रात को मात्र एक स्टाफ नर्स दे रहीं सेवाएं
अस्पताल की स्थिति और भी गंभीर है क्योंकि रात्रि के समय महिला-पुरुष रोगी वार्डों की जिम्मेदारी केवल एक महिला स्टाफ नर्स के पास है, जिसके चलते मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने और टीकाकरण में देरी हो रही है। गायनी, सर्जिकल, और शिशु वार्ड में भी नर्सिंग स्टाफ की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों ने रात्रिकालीन शिफ्ट में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की मांग भी की है।

जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजे फटे पुराने गद्दे। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें