फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन साल से डंगे के इंतजार में, दो घर गिरने के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत चमुखा के पतेहड़ में फोरलेन की ठेकेदार कंपनी की लापरवाही से दो मकान गिरने के कगार पर हैं। स्थानीय निवासी जय राम और रंजीत ने बताया कि तीन साल से डीसी, एसडीएम, एनएचएआई और 1100 नंबर पर शिकायतें देने के बावजूद कोई भी सुध लेने घर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से तीन तिरपाल देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली गई है। फोरलेन कंपनी ने सड़क की लेन तो बना दी मगर इन लोगों के घरों को सुरक्षित करने के लिए डंगे लगाना भूल गए। रंजीत ने बताया कि अब तो नौबत घर छोड़ने की आ गई है। किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि इन दोनों परिवार को तिरपाल उपलब्ध करवाने के साथ पंचायत को भारी बरसात में अन्य जगह पर रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई को भी बरसात के बाद इनके डंगे लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें