फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ बांठणा तेरे झुमके-झुमके पर लूटी वाहवाही

Thu, 22 Sep 2016 10:49 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हिमाचल निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेसडर विक्की चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिलास्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक एवं मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर विक्की चौहान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का आह्वान किया। सुबह के समय जोरदार बारिश से कार्यक्रम में खलल पड़ा।
विज्ञापन



भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए गए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के तहत वीरवार को मंडी के सेरी मंच पर जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त पीसी अकेला ने किया।

एडीसी पीसी अकेला ने कहा कि भारतवर्ष में शासन की लोकतंत्र प्रणाली को अपनाया गया है। जिसके तहत वोट के माध्यम से प्रतिनिधियों को चुना जाता है जो सरकार का गठन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक को जिसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, उसे वोट देने का अधिकार दिया गया है। जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम एक से  31 अक्तूबर तक प्रारंभ होने जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें पहली जनवरी 2016 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों के नाम दर्ज किए जाएंगे। जिलास्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोक गायक विक्की चौहान ने पहाड़ी गीतों पर स्कूली बच्चों और लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने ओ बांठणे तेरे झुमके, भाई जी बात है ऐसी, चम चमांदे हो पहाड़ी गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी की छात्राओं ने वंदेमातरम गीत प्रस्तुत किया। वल्लभ कालेज मंडी के विद्यार्थियों ने समूहगान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें