मंडी। ग्राम पंचायत भरौण में उल्टी-दस्त के 15 मामले सामने आए हैं। पंचायत के प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि उल्टी-दस्त के मामले आए हैं। दूदर, भरौण, बड़ोग गांवों और इनके आसपास के इलाकों से करीब 15 लोग उल्टी- दस्त के शिकार हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। सूचना मिलने पर विभागीय टीमें वहां पर पहुंची और प्रभावित लोगों को ओआरएस घोल के अलावा सभी जरूरी दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं दीं। अब हालात सामान्य हैं। ग्राम पंचायत प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि दूदर, बडोग गांवों के अलावा नगर निगम मंडी के तांद और आसपास क्षेत्र के लोग भी उल्टी-दस्त की चपेट में आए हैं।
जलशक्ति विभाग ने गांवों को मिलने वाले पानी के सैंपल भरे थे, जिनमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट सही पाई गई है। इस बाबत स्वास्थ्य उपकेंद्र बड़ोग की हेल्थ वर्कर दया का कहना है कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है लेकिन अब स्थिति सामान्य है। संवाद