फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पंचायतों में तैयार होंगे स्वयंसेवी

Fri, 28 Jun 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
गोहर में प्र​शिक्षण कार्यशाला में मौजूद पंचायत स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। किसी भी प्राकृतिक आपदा और मानसून के दौरान होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी द्वारा पंचायतों में युवा स्वयंसेवी तैयार किए जा रहे हैं। वीरवार को बीडीओ कार्यालय गोहर के सभागार में तीन दिवसीय टास्क फोर्स स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यशाला का एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायतों से आए स्वयंसेवियों को आने वाले मानसून को देखते हुए किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने, उनसे संबंधित बचाव और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण और जागरूक करने का उद्देश्य किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में प्राथमिक बचाव और राहत कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में स्वयंसेवी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि अगर आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आती है, तो वह तुरंत उपमंडलीय आपदा प्रबंधन व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी से तुरंत अवगत करवाएं। 1077 नंबर पर भी आपदा से संबंधित जानकारी दें। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंडी प्राधिकरण से जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने सभी स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर बीडीओ गोहर सुरजीत सिंह, कानूनगो कृष्ण ठाकुर, कानूनगो खूब राम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें