चौंतड़ा (मंडी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चौंतड़ा शाखा की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन तलकेहड़ पंचायत के सतैन गांव में किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में उपस्थित रहे। शुभारंभ प्रार्थना और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
इसके बाद शाखा के स्वयंसेवकों ने योग दंड युद्ध गीत और सामूहिक प्रदर्शन पेश किए। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कुलदीप कुमार और कर्नल जसवंत सेवानिवृत्त ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर राजमल और खंड संघ चालक जगदीश चंद ने कहा कि विदेशी ताकतों ने कभी भारत को बांटने का प्रयास किया था लेकिन आज वही भारत अपनी संस्कृति, राष्ट्र गौरव और शक्ति के साथ विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान बढ़ चढ़कर मिल रहा है। संवाद