फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें वेतन आयोग का गठन करे सरकार : जगदीश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) जगदीश वर्मा ने कहा है कि आठवें वेतन आयोग को वर्तमान सरकार की कैबिनेट से जनवरी में ही अप्रूवल मिल गई थी लेकिन लगभग 1 साल बीतने पर भी केंद्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष और न ही उसके सदस्यों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों की एक रैंक एक पेंशन से उत्पन्न विसंगतियों की समस्या का पूरी तरह अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। सरकार को कई प्रकार के ज्ञापन दिए लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से एक पत्र राष्ट्रपति तथा रक्षा मंत्री को भेजा था लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई का जवाब न मिलने के कारण अभी रिमाइंडर भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द आठवां वेतन आयोग का गठन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें